गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर रखा लकड़ी का टुकड़ा, डिरेल करने की साजिश, स्वतंत्रता सेनानी के इंजन में फंसा

गाजीपुर
 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा मिलने के मामले में पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने रेलवे के जेई की तहरीर पर सदर कोतवाली में केस दर्ज किया है। गाजीपुर में सोमवार सुबह जमानिया रेलवे ओवर ब्रिज के रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा मिला था। रेलवे ट्रैक पर पड़े टुकड़े के चलते जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस प्रभावित हुई थी।

बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा ट्रेन के इंजन मे फंस गया था। इसके चलते ट्रेन को कुछ देर रोकना पड़ा। एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार ने मामले से जुड़ी जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस की टीम मौके का मुआयना करने के लिए पहुंची थी। जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का एक टुकड़ा रखा गया था, जो कि इंजन के किसी हिस्से में फंस गया था। परिणाम स्वरुप इंजन में खराबी आ गई थी। इसके कारण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन रुक गई थी।

रेलवे ट्रैक से जुड़ी साजिश की जांच

रेलवे के जूनियर इंजीनियर की ओर से इस मामले में तहरीर सदर कोतवाली में दी गई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू से इस घटनाक्रम की जांच कर रही है कि कौन लोग थे, जो कि लकड़ी के टुकड़े कक रेलवे ट्रैक पर लेकर आए। रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा आया कैसे? जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले भी गाजीपुर मे रेलवे ट्रैक पर पटरियों पर 3 मीटर तक गिट्टियां रखी मिली थी। रेलवे पटरी पर गिट्टियां रखने के आरोप मे पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार भी किया था।

दरअसल, सुबह-सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन रेल पटरी पर एक तेज आवाज के साथ खड़ी हो गई थी. ड्राइवर ने पास के गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी तो आरपीएफ, जीआरपी के साथ सिविल पुलिस और तकनीकी इंजीनियर्स मौके पर पहुंचे. जांच में पता चला कि एक लकड़ी का बड़ा टुकड़ा रेल की पटरियों पर रखा गया था, जो एक्सप्रेस ट्रेन की पहियों से होते हुए इंजन में फंस गया. 

गनीमत रही कि ट्रेन के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हालांकि, इंजन में लकड़ी फंसने से तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन करीब दो घंटे लेट हो गई. इस घटना कि पुष्टि गाजीपुर के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नारायण ने भी की है. उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि थाना कोतवाली गाजीपुर का ये मामला है. रेलवे अभियंता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हो गई है. बीते दिनों भी ऐसी ही घटना हुई थी. तब पटरी पर बड़ी-बड़ी गिट्टी रखी गई थी. शुरुआती जांच में इसे ट्रेन को डीरेल करने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति