छत्तीसगढ़-कोरबा में घरेलू विवाद में तीर से की पत्नी की हत्या

कोरबा.

किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। पहले तो बूढ़ी मां और दस वर्षीय बेटा बीच बचाव में असफल होने पर घर से बाहर चले गए। वे थोड़ी देर बाद लौटे तो कमरे के भीतर विवाहिता की रक्तरंजित लाश मिली, जबकि युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मकान के पीछे से खून से सने तीर कमान बरामद किया है। संभावना जताई जा रही है कि पति ने तीर से पत्नि की गला रेत कर हत्या की होगी।

श्यांग थानांतर्गत ग्राम ठेंगरीमार की है। यहां जगन्नाथ मंझवार 37 वर्ष निवास करता था। वह रोजी मजदूरी कर अपनी पत्नी संतोषी बाई 35 वर्ष के अलावा बूढ़ी मां इतवारो बाई के अलावा 12 वर्षीय पुत्र का पालन पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। जगन्नाथ गुस्से में आकर पत्नी से मारपीट करने लगा। बूढ़ी मां व बेटे ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। वे पति-पत्नी को लड़ते झगड़ते छोड़ घर से बाहर चले गए। मामला शांत होने पर दादी-पोता घर लौटे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे के भीतर महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जबकि जगन्नाथ का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ताराचंद रजक के अलावा एएसआई भेवन दास चेलसे, प्रधान आरक्षक विरेंद्र भगत सहित पूरी टीम मौके पर जा पहुंची। थाना प्रभारी ने आला अफसरों को मामले से अवगत कराया। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान के पीछे तीन कमान मिला, जो खून से सना हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने तीर से ही पत्नी की गला रेत कर हत्या की होगी। मामले की तह तक जाने के लिए फॉरेसिंक टीम की मदद ली गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. सत्यजीत कोसरिया प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान व आरक्षक राजेश चंद्रा के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जरूरी सैंपल लिए हैं। उन्होंने साक्ष्य व प्रदर्श संकलित कर जांच के लिए एफएसएल भेजने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान के पीछे तीन कमान मिला, जिसमें रक्त लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि घटना की जानकारी होने पर मृतक का भाई जागेश्वर मौके पर पहुंचा। उसने भाभी के गले में लगे तीर को निकालकर मकान के पीछे फेंकने की बात कही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति