मुंगवाली में एसडीआरएफ टीम को आज नाले में सुबह एक शव मिला

मुंगावली

सीहोर के ग्राम मुंगवाली में एसडीआरएफ टीम को मंगलवार की सुबह एक शव मिला है। उसे सुबह करीब 8:15 बजे निकाल लिया गया है। शव की पहचान गांव के ही मनोज उर्फ मन्नू (30) के रूप में की गई है। टीम कल रात से ही उसकी तलाश कर रही थी लेकिन को सफलता नहीं मिल पाई थी।

.आज जब सुबह टीम आई तो उसे नाले से यह शव मिला। मौके पर पटवारी, तहसीलदार, सचिव और थाना पुलिस बल मौजूद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीहोर ले जाया गया है।

सोमवार को नाले में गिरी थी कार

दरअसल सोमवार शाम करीब 7:45 बजे एक कार गांव से करीब 500 मीटर दूर बने नाले में गिर गई थी। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश वर्मा ने बताया कि ​दोराहा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कर प्रतीक्षालय की रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में गिर गई।

गांव के रंजीत, घनश्याम पाल ने बताया कि कार सवार यहां से गुजर रहे थे। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

मृतक के तीन बच्चे

मृतक की पहचान मनोज उफ मन्नू के रूप में हुई है। पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उसके तीन बच्चे। मनोज की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक युवक निकलकर भागा था

कार गिरने के बाद उसी समय नाले से एक व्यक्ति बाहर निकलकर भागा था। उसने बताया था कि उसका दूसरा साथी कार में ही है। उसी ने डायल 100 पर सूचना दी थी और वह अपना मोबाइल छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद लोगों ने रेस्क्यू करके करीब 9:30 बजे कार काे निकाल लिया था। लेकिन उन्हें कार से काेई व्यक्ति नहीं मिला था। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने पहुंची तो उसने भी देर रात तक तलाशी भी की थी। लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली थी। टीम ने आज सुबह नाले में फिर तलाशी की इसके बाद उसे यह शव मिला है।

अंधेरे की वजह से रेस्क्यू में आ रही थी समस्या

लोगों ने बताया कि कार जब गिरी उस समय काफी अंधेरा था। इस वजह से उसको निकालने में परेशानी आ रही थी। ग्रामीण ने करीब 9:30 बजे तक कार को निकाल लिया था। लेकिन जिस व्यक्ति के नाले में गिरने की बात बताई जा रही थी, वह नहीं मिल पाया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति