आज भोपाल में इन घाटों पर होगा गणपति विसर्जन, भव्य झांकियों में सवार होकर निकलेंगे बप्पा, देखें लिस्ट

 भोपाल
 बीते 10 दिनों से चल रहे का गणेशोत्सव का मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर समापन हो रहा है। शहर के प्रेमपुरा, खटलापुरा, रानी कमलापति, सीहोर नाका विसर्जन घाट सहित अन्य घाटों पर गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा क्रेन, नौकाओं की व्यवस्था की गई है। अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती सभी विसर्जन घाटों पर की गई है। शहर में 1000 से ज्यादा छोटी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

इन घाटों में होगा विसर्जन
शहर के प्रमुख घाटों जैसे खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा और कमलापति घाट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यहां आने वाले नागरिक गणेश मूर्ति का विसर्जन कर सकेंगे। इसके साथ ही पूजा सामग्री जैसे फूल, फल और नारियल को पानी में प्रवाहित नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है। घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है जहां यह सामग्री एकत्र की जाएगी। वहीं विसर्जन घाटों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। पुलिस कंट्रोल रूम से भी यहां पर नजर रखी जाएगी। यहां लाइफ जैकेट, ट्यूब, रस्सी बंडल और पीए सिस्टम के साथ नगर निगम के कर्मचारी घाटों पर तैनात रहेंगे। गोताखोरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

कई जगह बनाए विसर्जन कुंड
भगवान गणेश की छोटी मूर्तियों को विशेष कुंड में विसर्जित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लालघाटी चौराहा, गांधी नगर, करोंद चौराहा, कोलार, रायसेन रोड, अवधपुरी समेत पुराने शहर के दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर नगर निगम ने छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए कुंड का इंतजाम किया है।

शाम को निकलेगा सामूहिक जुलूस, देर रात पहुंचेगा
हिंदू उत्सव समिति के संतोष साहू ने बताया कि शाम 6.30 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से सामूहिक विसर्जन जुलूस शुरू होगा, जो इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, सोमवारा होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा। जुलूस में करीब 200 झांकियां शामिल होंगी।

पूजन सामग्री भी कर सकेंगे जमा
लोग पूजा के दौरान निकलने वाली सामग्री फल, फूल, नारियल आदि को पानी में प्रवाहित नहीं करेंगे। विसर्जन घाटों पर ही अलग से व्यवस्था रहेगी। निगमकर्मी इन्हें घाटों पर ही इकट्ठा करेंगे। करीब 60 टन सामग्री निकलने का अनुमान है। फूल-मालाओं से जैविक खाद बनाई जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति