राजस्थान-बूंदी में छात्रा से अभद्रता के आरोप में प्रिंसपल को ग्रामीणों ने धुना

बूंदी.

जिले के जजावर कस्बे में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों ने एक छात्रा के साथ प्रिंसिपल द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। नैनवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। जिले के नैनवा उपखंड के जजावर कस्बे में 68वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दौरान हंगामा हो गया। यहां ग्रामीणों ने खो-खो प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य पर छात्रा से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में एकत्रित हो गए।

मामला बढ़ता देख नैनवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर उन्हें शांत करवाया। मामले में नैनवां पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल मीना का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही है। मीणा ने कहा कि प्रधानाचार्य पर पीड़ित नाबालिग छात्रा और उसके परिजनों ने प्रधानाचार्य पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी शिक्षक आए दिन उससे अश्लील बातें किया करता था। साथ ही मारपीट करने की भी बात सामने आई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपी प्रधानाचार्य के विरुद्ध छात्रा से अश्लील बातें करने की शिकायत भी सौंपी है।

प्रतियोगिता के बीच हुआ हंगामा –
स्कूल में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ होते ही प्रधानाचार्य द्वारा नाबालिग से अभद्रता करने की बात से हंगामा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रतियोगिता के बीच में ही मामले को लेकर विरोध जताते हुए प्रधानाचार्य के साथ मारपीट कर शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल आरोपी को नैनवा थाना पुलिस के द्वारा डिटेन कर लिया गया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हंगामे की सूचना के बाद नैनवां थाना अधिकारी महेंद्र मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से समझाइश की। पुलिस द्वारा प्रधानाचार्य को डिटेन करने के बाद गुस्साए ग्रामीण शांत हुए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति