सूर्यकुमार यादव का कैच याद आएगा और फिर आप अपना पेट पकड़कर जोर-जोर से हंसेंगे, PAK क्रिकेटर ने कैच को बना दिया छक्का

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में इन दिनों चैम्पियंस कप खेला जा रहा है। पाकिस्तान के इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बाबर आजम, शान मसूद, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी जैसे तमाम दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 14 सितंबर को पैंथर्स और डॉलफिन्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें सैम अयूब ने एक ऐसा कैच टपकाया, जिसको देखकर आपको पहले तो सूर्यकुमार यादव का आइकॉनिक कैच याद आएगा और फिर आप अपना पेट पकड़कर जोर-जोर से हंसेंगे भी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में डेविड मिलर के छक्के को विकेट में बदलने का श्रेय सूर्या को गया था, जिन्होंने बाउंड्री लाइन पर जबर्दस्त कैच लपका था और यह कैच इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो गया था। चैम्पियंस कप में सैम अयूब भी कुछ ऐसा ही करना चाह रहे थे, जब उन्होंने डॉलफिन्स के बैटर मोहम्मद अखलाक का कैच लपकना चाहा।

सैम अयूब इन गेंद को पकड़ा भी और बाउंड्री लाइन से बाहर भी आए, लेकिन गेंद उन्होंने बाउंड्री लाइन के उस पार गिरा दी, जिससे जिस गेंद पर पैंथर्स को विकेट मिलना था, उस गेंद पर डॉलफिन्स को बाउंड्री मिल गई। हालांकि इस ड्रॉप कैच का असर रिजल्ट पर नहीं पड़ा और मैच पैंथर्स ने 50 रनों से जीत लिया।

सोशल मीडिया पर सैम अयूब का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस ड्रॉप कैच के लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। एक क्रिकेट फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि यह पाकिस्तान के सूर्यास्त कुमार यादव हैं। पैंथर्स और डॉलफिन्स के बीच मैच की बात करें तो उस्मान खान के शतक के दम पर पैंथर्स ने 328 रन बनाए, जवाब में डॉलफिन्स की टीम 278 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। सैम अयूब के लिए यह मैच किसी तरह से भी अच्छा नहीं रहा, बैटिंग के दौरान वह महज 6 रन पर आउट हुए और फील्डिंग के दौरान उन्होंने बाउंड्री लाइन पर कैच टपका डाला।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति