बदमाशों ने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट, स्कूटी लूटकर भागे बदमाश

भिलाई

रविवार रात अंजोरा चौकी क्षेत्र के रसमड़ा से नदी रोड पर स्कूटी से घूमने निकले युवक और युवती से चार बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। चारों आरोपी एक ही बाइक पर सवार थे। उन्होंने गाड़ी से चलते हुए पीड़ितों को डंडे से मारा। वे अनियंत्रित होकर गिर गए तो आरोपियों ने उनसे मारपीट कर स्कूटी लूट ली। घटना की शिकायत पर अंजोरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा के तहत प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शीतला पारा रमसड़ा निवासी नितिन कुमार साहू (22) रविवार की रात को करीब 9 बजे ग्राम खपरी निवासी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए निकला था। दोनों रसमड़ा से नदी रोड वाले रास्ते से आ रहे थे। वो रास्ता काफी सुनसान था।

एक बाइक पर सवाल थे चार बदमाश
रास्ते में एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें देखा और चलती गाड़ी से नितिन को डंडे से मारा। जिससे नितिन और उसकी गर्लफ्रेंड नीचे गिर गए। इसके बाद चारों आरोपियों ने दोनों पीड़ितों से मारपीट की और उनकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

पीड़ितों ने वहीं से डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। अंजोरा पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति