छत्तीसगढ़-सुकमा हत्याकांड की जांच करेगी 6-6 सदस्यीय कांग्रेस टीम

कवर्धा.

छत्तीसगढ़ के कवर्धा और सुकमा जिले में हत्या-आगजनी मामले में कांग्रेस पार्टी ने जांच टीम की गठन की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर दोनों मामलों के लिए छह-छह सदस्यीय टीम की गठन की गई है। अब इस पूरे मामले में दोनों जांच कमेटी घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे। साथ ही आसपास के लोगों से बात भी करेंगे। एक हफ्ते के भीतर पूरी जांच कर एक रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी को भेजा जाएगा।

कवर्धा मामले में भी छह सदस्य जांच कमेटी बनाई गई है। इसमें डोंगरगढ़ विधायक दलेश्वर साहू को संयोजक बनाया गया है। वहीं विधायक भोलाराम साहू, इंद्र शाह मांडवी, यशोदा वर्मा, संदीप साहू और कवर्धा जिला अध्यक्ष होरी राम साहू सदस्य बनाए गए हैं। दूसरी ओर सुकमा जिले में हुई घटना को लेकर पार्टी ने जांच के लिए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल संयोजक बनाया है। वहीं विधायक कवासी लखमा, विक्रम मांडवी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पीसीसी सचिव दुर्गेश राय और सुकमा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल सदस्य बनाए गए हैं।

जानें क्या है पूरा मामला
सुकमा जिले में बीते दिनों जादू-टोने के शक में पूरे परिवार के सदस्यों को मौत के घात उतर दिया गया। मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारा गया। दूसरी ओर कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव में सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। युवक गांव का ही रहने वाला था। इसके बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक एक परिवार के चार लोगों को बंधक बनाया और फिर उनके घर में आग लगा दी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति