राजस्थान-अजमेर मेडिकल कॉलेज में हुआ गुर्जर मेडिको मीट-2024 देवोत्सव

अजमेर.

अजमेर की जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मे 2021 बैच के विद्यार्थियों द्वारा गुर्जर मेडिको मीट-2024 देवोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत जूनियर और सीनियर डॉक्टर्स के बीच आपसी परिचय और सहयोग को बढ़ावा देना था। समारोह के मुख्य अतिथि, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश भडाणा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में छोटे-बड़े का भेद मिटाता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। भडाणा ने गुर्जर समाज की प्रगति की ओर इशारा करते हुए कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रेरणा से गुर्जर समाज के लोग अब उच्च पदों पर आसीन हो रहे हैं। उन्होंने कर्नल बैंसला के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज को उनके आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। भड़ाना ने मेडिकल छात्रों से आग्रह किया कि अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का उपयोग समाज उत्थान में करें और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करें। खासकर गरीब और असहाय लोगों के लिए।

मेडिकल कॉलेज में हुआ गुर्जर मेडिको मीट कार्यक्रम का आयोजन
इस मीट का आयोजन एक सकारात्मक पहल है जो समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संयोजक डॉ. सुनील कसाना ने मेडिकल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को शिथिलता का शिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश के लिए निरंतर मेहनत की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि वर्तमान में चिकित्सा क्षेत्र में सुपर स्पेशलिस्ट की मांग बढ़ रही है। स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अभिनंदनीय है। लोक-कल्याण की भावना के साथ मानवता की सेवा में आप सभी अविराम गतिशील रहें, प्रभु से यही प्रार्थना है। इस दौरान डॉ. हिमांशु गुर्जर, डॉ. राहुलदेव गुर्जर, डॉ स्नेहा धाभाई, डॉ. मनोज गुर्जर, नर्सिंग ऑफिसर कालू गुर्जर सहित मेडिकल छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति