राजस्थान-कोटा में बारावफात के जुलूस में तिरंगे में चक्र की जगह चांद-तारा

कोटा.

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में बारावफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने और तिरंगे में चक्र के स्थान पर चांद-तारा लगाकर जुलूस में शामिल करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए गंभीर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक, कोटा रेंज से बात कर तत्काल कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। दिलावर ने कहा कि यह देश के खिलाफ किसी साजिश का संकेत देता है।

उन्होंने कहा कि तिरंगे को अपमानित करने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मामले को लेकर मंत्री दिलावर ने तत्काल कोटा रेंज पुलिस महानिरीक्षक  रवि दत्त गौड़ से बात की तथा दोषियों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश के डीजी उत्कल रंजन साहू को फोन कर मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दिलावर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तिरंगे को अपमानित करने वाले लोगों को कठिन सबक सिखाया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति