इजरायल ने घोषणा की कि अब उसका नया टारगेट हिजबुल्लाह को रोकना और उत्तरी सीमा पर विस्थापितों को फिर से बसाना है

गाजा
गाजा में हमास की कमर तोड़ चुकी इजरायली सेना ने अब हिजबुल्लाह के खिलाफ पूर्ण युद्ध की तैयारी कर ली है। इजरायल ने मंगलवार को घोषणा की कि अब उसका नया टारगेट हिजबुल्लाह को रोकना और उत्तरी सीमा पर विस्थापितों को फिर से बसाना है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग में कहा कि हिज़्बुल्लाह के हमलों को रोकना अब एक आधिकारिक युद्ध लक्ष्य है। इजरायल के लिए यह इसलिए भी जरूरी हो गया है क्योंकि उसे डर है ईरान समर्थित लेबनान आतंकी समूह उसके खिलाफ आगे घातक और बड़े पैमाने पर हमले कर सकता है।

इजरायल और हिजबुल्लाह सीमा पार से एक-दूसरे पर हमले बढ़ा रहे हैं। जिससे लेबनान के साथ युद्ध की आशंका बढ़ गई है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि अगर इजरायल गाजा में अपना युद्ध बंद कर दे तो वह हमले बंद कर देगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लंबे समय से हिजबुल्लाह के खिलाफ पूर्ण युद्ध के पक्ष में हैं लेकिन, रक्षा मंत्री योआव गैलेंट अब तक इससे बचते रहे हैं। परंतु अब हालात बदल रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि नेतन्याहू ने गैलेंट को रक्षा मंत्री पद से बर्खास्त करने की तैयारी कर ली है। गैलेंट काफी महीनों से नेतन्याहू की आंखों में चुभ रहे हैं।

मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रक्षा मंत्री गैलेंट को बर्खास्त करने और उनके स्थान पर अधिक आक्रामक राजनेता को नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद गाजा में शुरू हुए युद्ध के बाद से यह इज़रायल में सबसे बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होगा। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट है कि गैलेंट की जगह न्यू होप के अध्यक्ष गिदोन सा'आर को जगह दी जा सकती है। अगर गिदोन को रक्षा मंत्री का पद नहीं मिलता है, तो रक्षा मंत्री का पद विदेश मंत्री इजराइल कैट्स को दिया जा सकता है।

नेतन्याहू के मन में क्या छिपा
इज़रायली अधिकारियों ने हिजबुल्लाह को दैनिक हमलों को रोकने के लिए भारी सैन्य कार्रवाई करने की बार-बार धमकी दी है। जवाब में नियमित रूप से हवाई हमले भी किए और कई वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडरों को निशाना बनाया और मार डाला है। हिजबुल्लाह के खिलाफ पूर्ण युद्ध की घोषणा इज़रायल की सुरक्षा कैबिनेट बैठक के बाद आई। इसमें कहा गया है कि कैबिनेट ने "युद्ध के उद्देश्यों को स्पष्ट किया है" जिसमें उत्तर के निवासियों को उनके घरों में सुरक्षित रूप से वापस भेजना भी शामिल है। कहा गया है, "इज़रायल अपने उद्देश्य को लागू करने के लिए कार्य करना जारी रखेगा।"

अमेरिका की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू
हिजबुल्लाह और इजरायल द्वारा एक-दूसरे पर लगातार हमलों के कारण सीमा पर हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि अगर गाजा में संघर्ष विराम होता है तो वह हमले रोक देगा, लेकिन यह वार्ता बार-बार विफल रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने नेतन्याहू को संयम बरतने को कहा है। अमेरिका ने भले ही इज़रायल को सैन्य सहायता भेजी, लेकिन चेतावनी भी दी है कि व्यापक युद्ध से उसके लक्ष्य हासिल नहीं होंगे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति