केन्द्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी के साथ सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश ने किया श्रमदान

भिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत, ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छ राष्ट्र के लिए, राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक गतिशीलता और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीएसपी के संयंत्र परिसर, टाउनशिप एवं बीएसपी के अन्य विभागों में विभिन्न गतिविधियों और स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस्पात मंत्रालय ने केन्द्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं इस्पात) एवं सेल चेयरमेन के हाथों श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र से की। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत, केन्द्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं इस्पात) एच डी कुमारस्वामी, सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश, सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, लोकसभा सांसद (दुर्ग) विजय बघेल तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में सफाई हेतु श्रमदान किया।

इसके उपरांत माननीय केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमारस्वामी, सेल अध्यक्ष एवं सेल बीएसपी के निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशकों ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन में स्वच्छता शपथ ली। इस वर्ष स्वच्छता को दैनिक आदतों और सांस्कृतिक प्रथाओं के माध्यम से एकीकृत करने पर जोर दिया गया है। अत: इस वर्ष "स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता" के विषय पर आधारित कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु इस अभियान में नागरिकों, उद्योगों, पीएसयू, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों, विकास संगठनों, ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, समस्त जिलों, सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजार, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, हाईवे, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वच्छता परिसर आदि को शामिल किया जा रहा है।

स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान, स्वच्छता के प्रति एक संशोधित दृष्टिकोण को दैनिक जीवन के मुख्य भाग के रूप में प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष का विषय, 'स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छताझ् व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। सफाई अभियान का उद्देश्य पूरे देश को संक्रमण मुक्त, स्वच्छ सुन्दर, साफ एवं स्वस्थ वातावरण निर्मित करना है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में आज उत्साह और धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा संपन्न हुई। आज विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में, केन्द्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं इस्पात) एच डी कुमारस्वामी, सेल चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश, सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, लोकसभा सांसद (दुर्ग) विजय बघेल तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और श्रेष्ठ कार्य करने का आग्रह किया।

आज संयंत्र के प्रत्येक विभाग और अनुभागों में भगवान विश्वकर्मा जी की बड़े उमंग व उत्साह के साथ पूजा अर्चना की गई। संयंत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बी के गिरी तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डी एन करन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यपालक निदेशकों ने विभिन्न विभागों में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूजा में भाग लिया और अधिकारियों एवं कार्मिकों से मिलकर उन्हें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं प्रदान की।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति