अब दिल्ली में शुरू होगी ‘आतिशी पारी’ , केजरीवाल हो गए पूर्व CM, LG को सौंप दिया इस्तीफा

नई दिल्ली
जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने दो दिन के भीतर इस्तीफा देने का ऐलान किया था। अपने द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक आज मंगलवार शाम केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री पद का नया चेहरा भी सामने आ चुका है। कई नामों के बाद आतिशी को केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया है। विधायक दल की मीटिंग में आतिशी का नाम प्रस्तावित हुआ था, जिसे सर्वसम्मति से सभी विधायकों ने स्वीकार किया है।

आज शाम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी अपने सभी विधायकों की मदद से एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति के सामने नई सरकार का दावा पेश किया जाएगा।  राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिलते ही आतिशी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेकर कार्यभार संभाल लेंगी। इसी बीच केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर होते ही वो पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे और उन्हें अपना सरकारी आवास भी छोड़ना होगा।

केजरीवाल के इस्तीफा और आतिशी के मुख्यमंत्री बनने की खबर सामने आने के बाद से विपक्ष दल लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। तरह तरह की प्रतिक्रियाओं और हमलों के बीच आतिशी ने स्वंय साफ किया था कि वो सिर्फ चुनाव तक मुख्यमंत्री रहेंगी। उन्होंने आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ केजरीवाल को फिर से कुर्सी पर बैठाना है। इसके साथ ही आतिशी बोलीं कि उन्हें कोई बधाई ना दे, ना ही कोई माला पहनाए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति