फिरोजाबाद में पटाखा गोदाम में विस्फोट, चार लोगों की मौत, छह लोग घायल

फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से तीन साल की बच्ची और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशेरा इलाके स्थित एक फैक्ट्री में हुए हादसे में छह लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार ने बताया, "शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक घर में पटाखे रखे हुए थे और वहां विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण पास के एक घर की छत ढह गई। पुलिस ने मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला। छह लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और चार लोगों की मौत हो गई है। आगे बचाव अभियान अभी भी जारी है।" पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण मकान ढह गया है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

आईजी दीपक कुमार ने आगे बताया कि, अग्निशमन, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन की एक टीम पुलिस अधीक्षक की निगरानी में राहत कार्य में लगी हुई है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे पटाखा गोदाम में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे इमारत की दीवारें ढह गई और उसमें रह रहे एक ही परिवार के करीब सात लोग मलबे में दब गए।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मीरा देवी (45), अमन (20), गौतम कुशवाहा (18) और कुमारी इच्छा (3) के रूप में हुई है।एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि घनी आबादी वाले इलाकों में किसी भी प्रकार के पटाखा गोदाम की अनुमति देना प्रतिबंधित है। ऐसे में घनी आबादी वाले इलाके में यह गोदाम कैसे चल रहा था, इसकी जानकारी जुटाने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी ताकि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। इस बीच, फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। रंजन ने कहा, "बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है। जिला अस्पताल और उप-जिला अस्पताल दोनों ही हाई अलर्ट पर हैं। डॉक्टरों की टीम, एम्बुलेंस, अग्निशमन दल, आपदा दल, सभी घटनास्थल पर मौजूद हैं।"

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति