राजस्थान-अलवर में छिनैती के 35 लाख रुपये के 112 मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस लौटाए

अलवर.

भिवाड़ी पुलिस ने एसपी के निर्देशन में "मेरी पुलिस मेरा अभियान" के अंतर्गत करीब 35 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल फोन अलग-अलग समय पर झपट्टा मार गिरोह के ने लूटे थे। पुलिस ने नाकेवल भिवाड़ी और अलवर जिले से बल्कि हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के विभिन्न इलाकों से बरामद किए हैं। ये कार्रवाई साइबर सेल के साथ मिलकर की गई।

भिवाड़ी पुलिस ने अभियान के अंतर्गत 112 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 35 लाख बताई गई है। इन मोबाइल फोन को आज उनके मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल पाकर मालिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस के अनुसार ये मोबाइल फोन अलग-अलग समय पर भिवाड़ी के विभिन्न थाना इलाकों से झपट्टा मार गैंग ने छीने थे, जिनकी रिपोर्ट पीड़ित व्यक्तियों ने विभिन्न थानों में दर्ज कराई थी। पुलिस ने साइबर सेल से सम्पर्क कर इन मामलों में उसका सहयोग लिया और अंततः 112 मोबाइल बरामद कर लिए। इन मोबाइलों में से ऐसे कितने ही मोबाइल भी थे जिनकी रसीदें भी मोबाइल मालिकों के पास नहीं थीं, लेकिन पुलिस ने इन मोबाइलों को भी बरामद कर लिया, जिनकी रिपोर्ट उनके यहां दर्ज हुई थी। पुलिस ने आज एसपी के निर्देशन में इन मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया। मोबाइलों के मालिक भी पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत खुश नजर आए, क्योंकि उनको उनके मोबाइल वापस मिल गए। इन मोबाइलों को बरामद करने में पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी, क्योंकि मोबाइल हथियाने वाले गिरोह ने ये मोबाइल भिवाड़ी में नहीं बल्कि बाहर जाकर बेचे जिससे पुलिस को पता नहीं चल सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति