पर्यावरण मंत्री रावत ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

पर्यावरण मंत्री रावत ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पीएम आवास योजना में हितग्राही के घर पहुंचकर कराया गृह प्रवेश

भोपाल

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने स्वच्छता सेवा पखवाडा अंतर्गत ग्राम टिकटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वन विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद कराहल क्षेत्र के सफाई मित्रो को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री रावत द्वारा पुरूष सफाई मित्रो को शॉल एवं श्रीफल भेटकर तथा महिला सफाई मित्रों को साडी भेंटकर सम्मानित किया गया।

वन मंत्री रावत ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है, इस अवसर पर उन्होने लोगों से व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ ही सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की गई। कार्यक्रम की शुरूआत में ग्रामीणों द्वारा वन मंत्री रावत का साफा बांधकर स्वागत किया गया तथा ग्रामीणों द्वारा काष्ठकला से निर्मित चीते की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।

पीएम आवास योजना में हितग्राही के घर पहुंचकर कराया गृह प्रवेश

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने ग्राम टिकटोली में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हितग्राही चिम्मन आदिवासी के घर पहुंचकर गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर उन्होने प्रतीकात्मक रूप से नये घर की चाबी भी सौपी।

वन मंत्री द्वारा पौध-रोपण

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के तत्वाधान में आयोजित "एक पौधा मॉ के नाम" अभियान के तहत पौध-रोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होने आम का पौधा लगाया। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अशोक, कंरज, आम के पौधे लगाये गये।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति