महाविद्यालय वर्तमान सत्र में प्रवेश तिथि में वृद्धि

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय के द्वारा छात्रहित को दृष्टि में रखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं में सत्र 2024-25 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश तिथि बढ़ाते हुए छात्रहित की दृष्टि से रिक्त सीटों पर दिनांक 30.09.2024 तक प्रवेश की तिथि में पुनः वृद्धि की गई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई द्वारा जानकारी दी गई कि नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. में अस्सी से ऊपर सीट रिक्त है। इच्छुक छात्रायें प्रवेश प्राप्त करें। इसी प्रकार शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में 37 सीट रिक्त है विद्यार्थी रिक्त सीटों पर गृहविज्ञान, संगीत, अँग्रेजी साहित्य में प्रवेश ले सकते हैं। बी.ए. द्वितीय वर्ष में 121 सीटें रिक्त है, बी.ए. तृतीय वर्ष में 157 सीट रिक्त हैं।

बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में सीट रिक्त नही है, बी.कॉम. द्वितीय वर्ष में 32 सीट रिक्त, बी.कॉम. तृतीय वर्ष में 51 सीट रिक्त, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर गणित समूह में 27 सीट रिक्त, बायो समूह में 17 सीट रिक्त, बी.एससी. द्वितीय वर्ष में 61 सीट रिक्त, बी.एससी. तृतीय वर्ष में 91 सीट रिक्त है। बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर में 15 सीट रिक्त है। एम. राजनीतिशास्त्र प्रथम सेमेस्टर में 04 सीट रिक्त, एम.ए. समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर में 03 सीट रिक्त, एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर 07 सीट रिक्त, एम.एससी. रसायनशास्त्र प्रथम सेमेस्टर में 17 सीट रिक्त है, पी.जी.डी.सी.ए. में 21 सीट रिक्त है कुल कक्षावार रिक्त सीटों पर जिन छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेना हो वे प्रक्रिया करें। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के पोर्टल पर प्रथम सेमेस्टर की सभी कक्षाओं में पंजीयन उपरान्त महाविद्यालय में दिनांक 30.09.2024 अपरान्ह दो बजे तक बैंक में शुल्क जमा का चालान महाविद्यालय प्रति महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा तभी छात्र-छात्राओं का ऑनलाईन प्रवेश एडमिट किया जाने पर प्रवेश सुनिश्चित हो पायेगा। अतः इच्छुक छात्र-छात्रायें रिक्त सीटों पर जल्दी से जल्दी प्रवेश प्राप्त करें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति