एनएमडीसी को वर्ष 2023-2024 के लिए राजभाषा कीर्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

हैदराबाद
एनएमडीसी लिमिटेड, भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक और सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी को ‘ग’ क्षेत्र में स्थित उपक्रमों की श्रेणी में वर्ष 2023-2024 के लिए प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित हिंदी दिवस समारोह 2024 और चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में प्रदान किया गया । राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एनएमडीसी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

एनएमडीसी की ओर से श्रीमती जी. प्रियदर्शिनी, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक
एवं प्रशासन) ने नित्यानंद राय, माननीय गृह राज्य मंत्री से यह अवॉर्ड प्राप्त किया । इस अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह और राज्यसभा के सदस्य सुधांशु त्रिवेदी उपस्थिति थे । इस अवसर पर अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार), एनएमडीसी ने कहा कि, “यह पुरस्कार एनएमडीसी की हिंदी के प्रयोग एवं प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रतिबद्धता और राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के प्रति इसकी उत्कृष्टता को रेखांकित करता है । हम अपने प्रचालनों में राजभाषा के प्रति अपने प्रयासों में निरंतर प्रगति करने पर गर्व का अनुभव करते हैं । “

एनएमडीसी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार को सदैव सर्वोच्च महत्व दिया है और इसे अनेक राजभाषा पुरस्कार प्राप्त हुए हैं ।कंपनी के प्रयासों को इस्पात मंत्रालय ने इस्पात राजभाषा सम्मान तथा हैदराबाद, तेलंगाना के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने इस वर्ग के सर्वोच्च स्तर के राजभाषा अवॉर्ड से
सम्मानित किया है ।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति