पेजर फटने से 11 की मौत , 3000 घायल, ताइवानी कंपनी की आई सफाई, जोड़ा यूरोपियन कनेक्शन

 बेरूत
 लेबनान और सीमावर्ती सीरिया के कुछ इलाकों में पेजर में सिलसिलेवार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी का माहौल है. इस ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में लेबनान में ईरान के राजदूत भी शामिल हैं. कहा जा रहा है कि पेजर्स को हैक कर ब्लास्ट किया गया था. इन पेजर्स का इस्तेमाल हिजबुल्लाह के लड़ाके करते हैं. इस हैकिंग के पीछे इजराइल का हाथ होने का दावा किया जा रहा है. हिजबुल्लाह का कहना है कि वह इस हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार मानता है. हालांकि इजराइल ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ये ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हुए.

लेबनान और सीरिया के कुछ हिस्सों में सिलसिलेवार ढंग से हुए पेजर ब्लास्ट मामले से हर कोई हैरान है. ये हमला इतना सुनियोजित था कि लेबनान में लगातार एक के बाद एक पेजर ब्लास्ट से हर जगह खौफ देखने को मिला. लेबनान के चरमपंथी गुट हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर ये हमला किया गया था. लेबनान ने इस हमले में इजरायल को जिम्मेदार ठहराया. इस पूरे मामले में पेजर बनाने वाली ताइवान की कंपनी ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है.

इस हमले के बाद चर्चा में आई ताइवान की गोल्ड अपोलो कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन सु चिंग कुआंग (Hsu Ching Kuang) ने कहा है कि जिन प्रॉडक्ट में ब्लास्ट हुआ है. वह हमारे नहीं था. उन प्रॉडक्ट के लिए सिर्फ हमारे ब्रांड के नाम का इस्तेमाल किया गया था. हम जिम्मेदार कंपनी है. लेकिन यह घटना बहुत शर्मनाक है.

उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी ने इन पेजर्स को नहीं बनाया था. इन पेजर्स को यूरोप की एक कंपनी ने बनाया था. इस कंपनी के पास हमारी कंपनी का ब्रांड का इस्तेमाल करने का अधिकार है. हालांकि, उन्होंने उस कंपनी का नाम नहीं बताया, जिसने इस पेजर्स को तैयार किया था.

कब और कहां हुए थे ब्लास्ट?

लेबनान की राजधानी बेरूत और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों विशेष रूप से पूर्वी बेका वैली में स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे पेजर में सीरियल ब्लास्ट होने शुरू हुए. इन इलाकों को हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ब्लास्ट लगभग एक घंटे तक होते रहे. दानियाह इलाके के स्थानीय इलाके के लोगों का कहना है कि उन्हें लगभग एक घंटे तक ब्लास्ट की आवाजें सुनाई देती रही.

हिजबुल्लाह के लड़ाके क्यों करते हैं पेजर का इस्तेमाल

पिछले साल सात अक्तूबर को इजरायल पर हमले के बाद से ही हिजबुल्लाह के शीर्ष नेतृत्व ने अपने लड़ाकों को कम्युनिकेशन के लिए मोबाइल या इंटरनेट के बजाए पेजर के इस्तेमाल करने का आदेश दिया था. इसके पीछे वजह है कि इजरायली सेना और मोसाद लगातार हिजबुल्लाह के लड़ाकों की लोकेशन ट्रैक करती है. पेजर की खासियत यही है कि इसके इस्तेमाल से लोकेशन ट्रैक नहीं की जा सकती.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति