संसद पर हमले का जिक्र करते हुए स्वाति ने आतिशी को घेरा, कहा- उनके माता-पिता के गिलानी से थे घनिष्ट संबंध

नई दिल्ली
दिल्ली की नई सीएम बनने जा रहीं आतिशी के परिवार पर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने नया आरोप जड़ा है। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बचाने के लिए आतिशी के माता-पिता पर लड़ाई लड़ने का आरोप लगा चुकीं मालीवाल ने अब नया दावा किया है। मालीवाल का कहना है कि आतिशी के माता-पिता के संसद हमले में आरोपी रहे एसएआर गिलानी के साथ गहरे संबंध थे।

स्वाति मालीवाल ने बुधवार को एक्स पर लिखा, 'आतिशी मर्लेना के माता पिता के एसएआर गिलानी के साथ गहरे संबंध थे। गिलानी पर आरोप थे कि संसद पर हमले में उनका भी हाथ था। 2016 में उन्होंने अफजल गुरु की याद में दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रोग्राम किया था। उस प्रोग्राम में आतिशी मर्लेना के माता-पिता स्टेज पर गिलानी के साथ थे। इस प्रोग्राम में नारे लगाए गए थे- एक अफजल मारोगे तो लाखों पैदा होंगे, कश्मीर मांगे आजादी। आतिशी मर्लेना के माता पिता ने 'Arrest and torture of Syed Geelani' नाम से लेख लिखे हैं। भगवान दिल्ली की रक्षा करें!'

गौरतलब है कि डीयू के प्रोफेसर रहे सैयद अब्दुल रहमान गिलानी को 2001 में संसद पर हुए हमले के केस में स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया था और फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। अक्टूबर 2019 में हार्ट अटैक से गिलानी की मौत हो गई थी। मंगलवार को आतिशी को विधायक दल की नेता चुने जाने के कुछ मिनटों बाद ही स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि उनके (आतिशी) माता-पिता ने अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। आतंकवादी की फांसी की सजा माफ कराने के लिए राष्ट्रपति के सामने याचिका दायर की थी।

स्वाति मालीवाल की ओर से लगाए गए आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह भाजपा का लिखा हुआ स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। 13 मई को मुख्यमंत्री आवास में अपने साथ मारपीट का आरोप लगा चुकीं स्वाति मालीवाल से आम आदमी पार्टी ने इस्तीफे की मांग की। केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर मारपीट लगाने के बाद मालीवाल और पार्टी के रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति