छत्तीसगढ़-कोरबा में सांप के डसने से नाना की मौत और नाती गंभीर

कोरबा.

कोरबा के करतला थानांतर्गत ग्राम सलिहाभांठा डोंगदरहा में टिकैतराम यादव 70 वर्ष अपनी पत्नी के साथ निवास करता था। उसके घर करीब एक माह पहले बालको के भद्रापारा में रहने वाला 16 वर्षीय नाती सतीश कुमार यादव आया हुआ था। रोज की तरह बुजुर्ग दंपत्ती ने नाती के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। रात करीब तीन बजे अचानक बुजुर्ग के पेट में दर्द होने लगा, जिससे उसकी नींद खुल गई।

थोड़ी देर बात सतीश ने भी पेट में दर्द होने की जानकारी दी। पहले तो वे पेट दर्द को मामूली समझ नजर अंदाज करते रहे, लेकिन देखते ही देखते असहाय पीड़ा होने लगी। पेट के साथ-साथ गले में भी दर्द शुरू हो गया। जिसकी जानकारी बुजुर्ग महिला ने पास में ही रहने वाले परिजनों को दी। वे खबर मिलते ही घर पहुंचे तो सतीश के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने बजाय परिजन झाड़-फूंक और गांव के डॉक्टर से इलाज का प्रयास करते रहे। डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तब कहीं जाकर परिजन सुबह करीब 6.30 बजे दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोर की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में रख उपचार किया जा रहा है। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि देर रात तबियत खराब होने की जानकारी हुई। इस दौरान मृतक की पत्नी को आशंका हुआ की किसी जहरीले जीव ने काट लिया है। जिसके बाद वहां देखा तो सांप निकल रहा था। जिसके बाद तत्काल 108 को फोन किया गया। लेकिन उन्हें उसकी सुविधा नही मिली। निजी वाहन से वो कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां बुजुर्ग की मौत हो गई वही मासूम का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत बेहद गंभीर बने हुए हैं। मृतक के परिजन ने ये भी आरोप लगाया कि समय रहते 108 की सुविधा मिल जाती तो शायद जान बच सकती थी डॉक्टर ने बताया कि 15 मिनट भी लेट होता तो शायद मासूम की भी मौत हो सकती थी। 108 के जिला प्रभारी प्रिंस पांडेय ने बताया कि हो सकता है नेटवर्क की वजह से फोन कनेक्ट नहीं हो पाया होगा । लेकिन जब मामला सामने आया, इस दौरान परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि सांप के डसने के बाद पहले झारखंड के लिए लेकर परिजन गए हुए थे। उसके बाद काफी समय बीत जाने के बाद वह निजी वाहन से अस्पताल पहुंचे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति