ग्वालियर में देवर और नंदोई ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर विवाहिता से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया

ग्वालियर
ग्वालियर में देवर और नंदोई ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर विवाहिता से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना कंपू थाना क्षेत्र के आमखो स्थित पीपल के पेड़ के नीचे की है। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता की मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के आमखो कंपू निवासी 26 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वह मूलतः सीहोर थाना क्षेत्र के फूलपुर की रहने वाली है। तीन दिन पहले उसके मोबाइल पर रिश्ते के देवर छोटू ने कॉल किया और उसे बताया कि वह डबरा आ जाए क्योंकि वहां पर अकेली रहती है और डबरा में उसकी नौकरी लगवा देते हैं। उसकी बात पर विश्वास करके वह बस से डबरा पहुंची और वहां पर छोटू के साथ उसका रिश्ते का नंदोई अरविंद भी सफेद कार लेकर खड़ा था। उनके पहुंचने के बाद वह उसे कर में बिठाकर काफी देर तक इधर-उधर घूमते रहे इसी दौरान जब देर रात हो गई और जाने के लिए उसे कोई साधन नहीं मिला तो छोटू और अरविंद में उसे ग्वालियर कर से छोड़ने के लिए बोला तो वह तैयार हो गई तो वह उसे कार में बिठाकर ग्वालियर छोड़ने के लिए निकले बीच में खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुके थे, जहां बैठकर उन तीनों ने खाना खाया था।

खाना खाने के बाद छोटू और अरविंद ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी थी। फिर वह कार में बैठकर ग्वालियर के आमखो स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंचे ही थे कि छोटू ने कार को रोक दिया और उसके बाद वह उसके साथ गलत काम किया। जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो छोटू और अरविंद ने उसकी मारपीट कर उसे वही छोड़कर कर लेकर भाग निकले।वारदात की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों आरोपी अपने घर छोड़कर हुए फरार

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में डबरा और भितरवार में दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार हैं। अब पुलिस आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए कंपू थाना प्रभारी अमित शर्मा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी अभी अपने घरों से फरार है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति