मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि अब सरकारी स्कूलों में बच्चे डेस्क पर बैठकर ही शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत रम्पुरा में हाई स्कूल भवन के लिये 50 लाख रूपये देने की घोषणा की। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर रम्पुरा में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री सिंह ने कहा कि गाँवों में रहने वाले बच्चों को दूर जाकर पढ़ाई न करनी पड़े, इसके लिये हाई स्कूल का संचालन अगले शैक्षणिक सत्र से रम्पुरा में ही होगा। उन्होंने कहा कि यह भ्रम है कि गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जब सरकारी स्कूलों के बच्चों ने उच्च पदों तक पहुंचकर अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने शिक्षकों से समर्पण भाव से विद्यार्थियों को पढ़ाने का आग्रह किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में ग्लोबल स्तर के सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। मंत्री सिंह ने स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग एवं अन्य पुरस्कार वितरित किये।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षा मंत्री

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के जनपद पंचायत सांईखेड़ा में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने स्वभाव में स्वच्छता की आदत को आत्मसात करना होगा। ऐसा करके हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम में सही मायनों में भागीदारी निभा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये एक लाख 50 हजार रूपये की राशि दी जाने लगी है। सांइखेड़ा जनपद के 870 हितग्राहियों को आवास की पहली किश्त अंतरण की गई। मंत्री सिंह ने सांइखेड़ा में दादा धुनी दरबार मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर में पौध-रोपण भी किया। मंत्री सिंह ने सीएम राइज स्कूल के बच्चों से संवाद किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि यहां बनने वाली सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग जिले की सबसे अच्छी बिल्डिंगों में से एक होगी।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति