चैंपियंस लीग: रियाल मैड्रिड की जीत में चमके एमबाप्पे

मैड्रिड
स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबाप्पे ने रियाल मैड्रिड की तरफ से चैंपियंस लीग फुटबाल प्रतियोगिता में नए सफर की शुरुआत करते हुए शानदार गोल दागा जिससे उनकी टीम स्टटगार्ट को 3-1 से हराने में सफल रही। सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में खेले गए मैच के दूसरे हाफ के शुरू में ही एमबाप्पे को रॉड्रिगो के क्रॉस पर खुला नेट मिला और उन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

एमबाप्पे ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह कड़ा मैच था जैसा कि चैंपियंस लीग में होता है लेकिन घरेलू मैदान कर जीत के साथ शुरुआत करना महत्वपूर्ण था।’’ एमबाप्पे के गोल ने गत चैंपियन मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिला दी। स्टटगार्ट ने 68वें मिनट में डेनिस उनडाव के गोल से बराबरी कर ली। एंटोनियो रुडिगर ने 83वें में मैड्रिड को फिर से आगे कर दिया और स्थानापन्न एंड्रिक ने इंजरी टाइम में गोल करके मौजूदा चैंपियन की जीत सुनिश्चित की। यह एमबाप्पे का चैंपियंस लीग का 49वां गोल था, जिससे वह इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति