छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नगर पालिका कर्मचारी कल से हड़ताल पर

कबीरधाम.

कबीरधाम. कवर्धा-छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नगरीय निकायों में चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जा रहा है जिसके तहत अपनी माँगो को लेकर व संघ के आव्हान पर नगर पालिका के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारी दिनांक 18 सितंबर से 20 सितम्बर तक 3 तीन दिवस तक रायपुर स्थित तुता मैदान में हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल अवधि में निकाय के कार्य बंद रखेंगे इसके बाद भी शासन द्वारा माँगे पूरी नहीं की जाती है तो सभी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर चले जाएँगे।

माँगो को लेकर होगा प्रदर्शन
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बद्रीराम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ से प्राप्त निर्देश के परिपालन एवं नगरीय निकाय की महासंघ बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार हड़ताल में सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।हड़ताल में जाने की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक व मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू को सौंपा गया है।

ये है प्रमुख माँगे —
0- नगरीय निकायो में प्रत्येक माह 1 तारीख़ वेतन भुगतान ट्रेज़री के माध्यम से हो।
0- नगरीय निकायों में ठेका प्रथा बंद हो व 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण।
0- नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भाँति ओल्ड पेंशन लागू हो।
0- नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु उपरांत परिवारजनो को संभाग स्तर में रिक्त पदो पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करे।
0- संभाग स्तर में रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र किया जावे।
0- छठवें एवम् सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि का भुगतान की स्वीकृति प्रदान किया जावे।।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति