छत्तीसगढ़-बालोद के खरखरा जलाशय में मिला अज्ञात शव

बालोद.

लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरा जलाशय में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलाशय से होने वाले ओवरफ्लो के कुछ दूरी पर व्यक्ति की लाश मिली है। थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टिया सेफ्टी वॉल से गिरने से मौत का अंदाजा लगा रहे हैं। अज्ञात शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस द्वारा व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी जा रही है। घटना कब की है यह भी कुछ नहीं कह सकते कुछ लोगों ने इस लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि खरखरा जलाशय में जो सुरक्षा दीवार बनी हुआ है। वह काफी ऊंची है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां से गिरने के बाद जो ढलान क्षेत्र में पानी एकत्र होता है उसमें डूबने से उसकी मौत हुई है। पानी एकत्र होने के बाद जो जिला एरिया बचाता है वहां पर व्यक्ति की लाश मिली है।

कल होगा पोस्टमार्टम
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को लाने के बाद समय काफी हो चुका था, इसलिए कल उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल शव का पंचनामा किया गया है और उसकी तस्वीर लेकर उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। अभी तक लाश का शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि जो सुरक्षा घेरा जहां से पानी का ओवरफ्लो गिरता है, उसकी ऊंचाई लगभग 40 से 45 फिट है और वहां से गिरने के बाद एक गहरा गड्ढा भी हो जाता हैय़ जहां पर पानी एकत्र होता है तो उसी जगह के करीब व्यक्ति की लाश मिली है।

सभी एंगल से होगी जांच
खरखरा जलाशय जंगली क्षेत्र से गिरा हुआ है और यहां पर असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है, इसलिए पुलिस द्वारा दुर्घटना के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। सबसे पहले युवक की सेनाप्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। अक्सर ओवरफ्लो वाले एरिया में लोग जान जोखिम में लेकर उत्सुकता बस चले जाते हैं और कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं पर पुलिस इस घटना के बाद से सभी पहलुओं पर ध्यान देकर जांच पड़ताल करेगी। थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि जांच के बाद ही सारा खुलासा हो पाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति