कांग्रेस में बड़े अभियान की तैयारी, भाजपा की तरह गरीब, किसान, युवा और महिला तक पहुंच बनाने पर कांग्रेस का फोकस

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिन चार जातियों (गरीब, किसान, युवा और महिला) का उल्लेख किया, उनके बीच पहुंच बनाने पर कांग्रेस का भी जोर है। मध्य प्रदेश में पार्टी के कार्यक्रम इन्हीं जातियों पर केंद्रित हो रहे हैं। किसानों की सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर पार्टी सड़क पर उतर चुकी है। न्याय यात्रा निकाली जा रही है तो युवाओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जा चुका है। कैम्पस चलो अभियान चलाया जा रहा है तो महिला अपराध और उनके अधिकारों को लेकर नारी न्याय अभियान छेड़ा गया है।
 
हार के बाद मंथन
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार मिलने के बाद कई स्तर पर मंथन किया गया, जिसमें यह बात समाने आई कि कांग्रेस को गांव, गरीब, किसान, युवा, दलित और आदिवासियों के बीच सक्रियता की कमी का नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय स्तर पर नेतृत्व भी अपेक्षा के अनुसार तैयार नहीं हो पाया। रस्म अदायगी के लिए कार्यक्रम बड़े शहरों में कर दिए जाते हैं, जिनका कोई लाभ नहीं होता। इसे देखते हुए अब प्रदेश कांग्रेस ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं पर फोकस करते हुए कार्यक्रम बनाए हैं। युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में क्या हुआ तेरा वादा नाम से पोस्टकार्ड अभियान चलाकर युवाओं के बीच पहुंचने का काम किया और मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम करके अपनी बात जनता तक पहुंचाई।

नारी न्याय अभियान
इसी तरह महिला कांग्रेस ने नारी न्याय अभियान की शुरुआत भोपाल में प्रदर्शन करके की और अब जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान भी प्रारंभ कर दिया है। आदिवासी और दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध प्रदर्शन हो चुके हैं।

किसानों के समर्थन में सड़कों पर
किसानों को अपने पाले में करने के लिए सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार रुपये, गेहूं का 2,700 और धान का 3,100 रुपये प्रति क्विटंल करने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। अलग-अलग जिलों में न्याय यात्रा निकाली जा चुकी है। अब 20 सितंबर को फिर सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होंगे। इसकी अगुआई पार्टी के सभी बड़े नेता अलग-अलग जिलों में करेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश कांग्रेस का जोर गांव, गरीब, किसान और महिलाओं पर फोकस करके अपने जनाधार को मजबूत बनाने पर है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति