मेडिकल कॉलेज शिमला की लैब से प्राप्त हुई रिपोर्ट में मरीज में मंकी पॉक्स संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई, राहत की सांस

हमीरपुर
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से मंकी पॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। मेडिकल कॉलेज शिमला की लैब से प्राप्त हुई रिपोर्ट में मरीज में मंकी पॉक्स संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। संदेह के आधार पर इसे कुछ दिनों तक मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया था।

बताया जा रहा है कि यह जून महीने में अमेरिका तथा कनाडा से हमीरपुर आया था तथा सुजानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले इसके शरीर पर चकथे पड़ना शुरू हो गए तथा यह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए पहुंचा। यहां पर स्किन स्पैशलिस्ट ने इसे देखा तथा संदेह के आधार पर सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज शिमला भेजा गया। मंकी पॉक्स की संभावनाओं के चलते इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। लैब में टैस्ट के उपरांत सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मंकी पॉक्स की संभावनाओं के चलते जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है तथा रिपोर्ट नैगेटिव है। उन्होंने बताया कि विदेश से लौटकर आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य महकमा निगरानी बनाए हुए है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्किन स्पैशलिस्ट को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां पर आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है ताकि किसी भी मंकी पॉक्स के संदिग्ध को आइसोलेट किया जा सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति