रेलवे ने रेवाड़ी होकर जाने वाली 2 ट्रेनें 5 दिसंबर से की रद्द

रेवाड़ी
रेलवे ने अजमेर-अमृतसर के बीच रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को 5 दिसंबर से रद्द करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक (वीरवार, शनिवार) ट्रेन 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 दिसंबर, 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 जनवरी 2025 और 1, 6, 8, 13, 15, 20, 22 व 27 फरवरी 2025 को (25 ट्रिप) रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक (शुक्र व रवि) ट्रेन 6, 8, 13, 15, 20, 22, 27, 29 दिसंबर, 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31 जनवरी 2025 और 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23 व 28 फरवरी 2025 को (25 ट्रिप) तक रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती 19 सितंबर तक दौलतपुर चौक से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नांगल डेम से संचालित होगी।

भिवानी-जयपुर विशेष ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार
रेलवे प्रशासन की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी-जयपुर के बीच रेवाड़ी होते हुए प्रतिदिन विशेष रेल सेवा की संचालन अवधि में 30 सितंबर तक 15 ट्रिप का विस्तार किया गया है। इस रेल सेवा के मार्ग में मांवडा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09734/09733 भिवानी-जयपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में 16 से 30 सितंबर तक (15 ट्रिप) तक विस्तार किया जाएगा। साथ ही इस गाड़ी के मार्ग में मांवडा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति