हरियाणा व‍िधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी: पूर्व मंत्री रणजीत सिंह

सिरसा
हरियाणा सरकार के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा में बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बात करते हुए कहा कि व‍िधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, “पिछले व‍िधानसभा चुनाव में सिरसा जिले में किसान आंदोलन के चलते बड़ा विरोध हुआ था। मैं जब लड़ा, तब भी लोग सवाल पूछते थे। लोग यह कहते थे कि जिस भी पार्टी का बीजेपी से गठबंधन है, हम उसे वोट नहीं देंगे। बीजेपी का तीन पार्टियों के साथ गठबंधन है। बीजेपी की अन्य पार्टियों के साथ मिलीभगत है। बीजेपी को इस बार जनता समर्थन नहीं देगी। सिरसा में जो यह मिलीभगत है, जनता इसके खिलाफ है। उन्हें कोई वोट नहीं देगा। उनका सूपड़ा साफ होगा।”

इसके अलावा पवन बेनीवाल के कांग्रेस छोड़ने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन पर कुछ भी आरोप लगे और वह इस चुनाव में चाहें जैसे आएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह क्या बोलते हैं, उन्हें खुद नहीं पता होता है। वह अपने चाचा पर भी आरोप लगा देते हैं। वह कब और क्या बोल जाते हैं, न उन्हें पता होता है, न हमें।

उन्होंने कहा, “अपने शासनकाल के लिए बीजेपी ने कुछ बातें तो खुद स्वीकार कर ली हैं। पहला यह कि सरपंचों पर किया गया फैसला गलत था। इस पर भाजपा बैकफुट पर आ गई है। दूसरा मामला फैमिली आईडी का था। जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कर दी, वह आसानी से जमीन नहीं बेच सकता था। इसके लिए उसे इतने कागजात की जरूरत पड़ती कि वह जमीन बेच ही नहीं पाता। किसी को इलाज की जरूरत के लिए जमीन बेचनी है, वह भी जमीन नहीं बेच पा रहा था। रजिस्ट्रियां बंद हो गई थीं। इसकी वजह से इतनी परेशानियां आईं, जिससे आम जनता भाजपा के खिलाफ हो गई। आज की स्थिति यह है कि बीजेपी पूरे राज्य में 15 सीटें ही जीत पाएगी।"

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति