प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन नेशन-वन इलेक्शन की स्वीकृति के लिए माना आभार

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रीमंडल का वन नेशन- वन इलेक्शन की स्वीकृति के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारतीय लोकतंत्र ने वन नेशन-वन इलेक्शन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। यह अभी तक का सबसे बड़ा निर्णय है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में बार-बार चुनाव से विकास कार्य प्रभावित होते है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने चुनाव से पहले ही वन नेशन-वन इलेक्शन की घोषणा कर दी थी और इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के मार्गदर्शन में एक आयोग गठित किया था, जिसने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मंत्रीमंडल से प्रस्ताव को स्वीकृत करवाकर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पहल से न केवल भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों को और अधिक मजबूती मिलेगी, बल्कि यह हमारी संसदीय प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार भी साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का हृदय से आभार माना और देशवासियों को बधाई दी है ।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति