मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश विदेश के उद्योगपतियों से होंगे रू-ब-रू

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोलकाता में 20 सितम्बर को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024 में हिस्सा लेंगे और राज्य निवेश संभावनाओं से निवेशकों को अवगत करायेंगे। मध्यप्रदेश, निवेश और उद्योगों के लिए देश के सबसे उभरते हुए राज्यों में से एक है। राज्य की प्रमुख औद्योगिक विशेषताओं जैसे "मध्यप्रदेश की निवेश अनुकूल औद्योगिक नीति, मजबूत आधारभूत संरचना, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, और अनुकूल कानून व्यवस्था के कारण निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन रहा है।"

पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में औद्योगिक समानताएं है। जो कोलकाता के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये प्रेरित करेंगी। कोलकाता एक प्रमुख व्यापारिक और वाणिज्यिक केंद्र है। मध्य प्रदेश भी अपने खनिज संसाधनों और कृषि उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन दोनों राज्यों के बीच कई उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों और कृषि उत्पादों का लेन-देन होता है। मध्यप्रदेश के उत्पाद जैसे सोयाबीन, गेहूं और अन्य कृषि उत्पाद की पश्चिम बंगाल में मांग हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के जूट, चाय और मछली उत्पाद मध्य प्रदेश में भी लोकप्रिय हैं।

पश्चिम बंगाल के कारोबारी मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों, व्यवस्थाओं और नवाचारों के साथ-साथ हमारी भौगोलिक परिस्थिति, अधोसंरचना और बेहतर कानून व्यवस्था को देखते हुए इस बात का विश्वास करेंगे कि एमपी में निवेश उनके कारोबार को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मध्यप्रदेश की नीतियां, व्यवस्थाएं और नवाचार निवेश के लिए सर्वोत्तम हैं। प्रदेश में उद्योग धंधों की स्थापना के लिए सरकार की स्पष्ट नीतियाँ हैं। मध्यप्रदेश की व्यवस्थाएं बेहतर और नवाचार सराहनीय हैं। मध्यप्रदेश खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल सम्पदा, कृषि संपदा, पर्यटन सम्पदा और मानव संसाधन की दृष्टि से बड़ा ही सम्पन्न है। उद्योगों की स्थापना और निवेश के लिए मध्यप्रदेश पीपल फ्रेंडली, डेवलपमेंट फ्रेंडली और एनवायरनमेंट फ्रेंडली डेस्टीनेशन है।

देश के हृदय में स्थित होने के कारण प्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी अच्छी है। प्रदेश में रेल से लेकर रोड और हवाई परिवहन की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश के इंडस्ट्रियल कोरिडोर्स से विभिन्न एक्सप्रेस वे गुजर रहे हैं। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए जरूरी जमीन, जल और बिजली जैसे संसाधनों की भी प्रचुर उपलब्धता है। निवेशकों को हम प्रदेश में हर संभव सुविधा देने के लिए कृत-संकल्पित हैं। प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था एक ऐसा बिन्दु है, जो पश्चिम बंगाल के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन दे रही है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति