मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक की शारीरिक परीक्षा 30 सितंबर से होगी शुरू

भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा बारिश के कारण रीशेड्यूल हो गई है। 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होने वाला फिजिकल टेस्ट 11 नवंबर से होगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 30 सितंबर या उसके बाद होना था, उनके लिए परीक्षा की तारीखें यथावत रहेंगी। पुलिस आरक्षक की शारीरिक परीक्षा 30 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

मैदानों में भरा पानी
7411 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। 23 सितंबर से ग्वालियर, मुरैना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, रीवा, सागर, उज्जैन में परीक्षा होनी थी। 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी। ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। दस में से पांच मैदानों में पानी भरा है। जिसके कारण शारीरिक परीक्षा में बाधाएं रहेंगी। डीजीपी की समीक्षा के बाद तारीखों में बदलाव किया गया है।

ईमेल के जरिए भेजी जा रही सूचना
बुधवार शाम को परीक्षा आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है। 23 सितंबर से 11 नवंबर के बीच ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर, मुरैना, रतलाम, बालाघाट में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा होनी थी। ग्वालियर, मुरैना, सागर, रीवा और जबलपुर में मैदान में वर्षा का पानी भर गया है।

जानिए किस तारीख के अभ्यर्थी की कब होगी परीक्षा
वर्तमान तिथि     नई तिथि
23 सितंबर     11 नवंबर
24 सितंबर     12 नवंबर
25 सितंबर     13 नवंबर
26 सितंबर     14 नवंबर
27 सितंबर     16 सितंबर
28 सितंबर     17 नवंबर

तीन से चार दिन में सुधरेगा मैदान
शारीरिक परीक्षा को लेकर मैदान तैयार किया गया था, अब सारे इंतजाम गड़बड़ा गए हैं। वर्षा बंद होने के बाद मैदान सूखने में ही तीन से चार दिन लगेंगे। इसके बाद मैदान को अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया जाएगा। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से बात की। इसके बाद परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति