19 सितम्बर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि मन प्रसन्न तो रहेगा, लेकिन कुछ बातों के लिए मन परेशान भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ राशि- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हालांकि शाम तक परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। मन अशांत रहेगा। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

मिथुन राशि- आज कुछ चीजों को लेकर धैर्य बनाए रखें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। धन लाभ के नए सोर्स बनेंगे, पुराने से भी पैसे आएंगे। सितारे आपके अनुकूल होने से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। ऑफिस में कलीग व सीनियर्स का सहयोग आपके मनोबल को दोगुना करेगा। आज शांत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में भी शांति बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। नौकरी पेशा करने वाले लोग ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें, वरना मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

सिंह राशि- धन आगमन होगा लेकिन खर्च के भी रास्ते खुलेंगे। इसलिए आज आपको आर्थिक बजट बनाकर चलना चाहिए। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लाइफस्टाइल पर असर पड़ सकता है। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि- आज का दिन कवियों व लेखकों के लिए या लिखने-पढ़ने के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बातचीत में भी संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार से आय में वृद्धि मिल सकती है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार के मौके मिलेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों में वृद्धि भी होगी। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शादी-ब्याह तय हो सकता है। ऑफिस में नई भूमिका या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। चीजों को शांत होकर निपटाएं।

वृश्चिक राशि- आज सेहत को लेकर मन परेशान रह सकता है। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में मुश्किलें आ सकती है। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। आज आपको अपनी लीडरशिप स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। सेहत भी सही दिख रही है।

धनु राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मन में नेगेटिव विचारों से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी के अच्छे प्रपोजल सामने आएंगे। जिन लोगों का इंटरव्यू शेड्यूल है उन्हें पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।

मकर राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आप अपनी बातचीत से ग्राहकों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। टीम मीटिंग में आपको विचारों को सम्मान मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत भी आपके पक्ष में रहेगी।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा आय में वृद्धि भी हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।

मीन राशि- आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति