अमेरिका Fed के फैसले के बाद चढ़ा बाजार, नए रिकॉर्ड के साथ खुला सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई
शेयर बाजार आज बम-बम बोल रहा है। सेंसेक्स 83742 के नए शिखर को चूमने के बाद 724 अंकों की उछाल के साथ 83674 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी तेजी का दोहरा शतक लगाकर ऑल टाइम हाई 25611 को टच कर चुका है। अब 201 अंकों की उछाल के साथ 25579 पर है।

सेंसेक्स-निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए है। सेंसेक्स आज 83684.18 के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के बाद अब 638 अंक ऊपर 83586 के लेवल पर है। सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व को छोड़ सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। दूसरी ओर निफ्टी 25587 का नया हाई बनाने के बाद अब 181 अंकों की बंपर उछाल के साथ 25558 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

 अमेरिकी फेडरल रिजर्ब के ब्याज दरों में 50 बीपीएस (0.50 पर्सेंट) की कटौती के बाद घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल है। सेंसेक्स सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पहली बार 83600 के पार पहुंच गया है। निफ्टी भी 25500 के लेवल को क्रॉस कर चुका है। बाजार खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 608 अंकों की तेजी के साथ 83556 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 173 अंकों की बंपर उछाल के साथ 2551 पर है।

एशियन मार्केट: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बंपर कटौती के बाद जापान के निक्केई में तेजी के चलते एशियाई बाजारों में गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार हुआ। निक्केई 2.1% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 1.9% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.57% और कोस्डैक लगभग 1% चढ़ा।

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी 25,400 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 30 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती के बाद अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 103.08 अंक या 0.25 फीसद टूटकर 41,503.10 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 16.32 अंक या 0.29% गिरकर 5,618.26 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 54.76 अंक गंवाकर 17,573.30 पर बंद हुआ।

यूएस फेड रेट कट: यूएस फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दर में 50 आधार अंकों (BPS) की कटौती करते हुए 4.75% से 5.00% की सीमा में 5.25% से 5.5% तक कटौती की है।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति