सरकारी शिक्षकों के लिये डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश

भोपाल
प्रदेश में आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ELTI) सरकारी स्कूलों में कार्यरत अंग्रेजी भाषा के शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिये निरंतर प्रयास कर रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत इस संस्थान द्वारा एक वर्षीय पी.जी. डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम निरंतर रूप से चलाया जा रहा है। यह डिप्लोमा कोर्स बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से संबद्ध है।

इस पाठ्यक्रम में राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चत्तर, उच्च और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है। इस पाठ्यक्रम में मैथडॉलॉजी, अंग्रेजी भाषा की शिक्षण विधियां, ग्रामर, फॉनेटिक्स(स्वर विज्ञान), लिंग्विस्टिक्स (भाषा विज्ञान) और टीचिंग मटेरियल से जुड़े विषय पढ़ाये जा रहे हैं। सेवाकालीन प्रशिक्षण होने के कारण प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अभ्यास पाठ के लिये स्कूलों में भी अभ्यास शिक्षण कार्य कराया जाता है। इस संस्थान से प्रशिक्षित शिक्षक अपने स्कूलों में बच्चों की अंग्रेजी भाषा के सुधार के लिये प्रभावी रूप से काम करने में सक्षम पूर्ण हो जाते हैं। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को सर्टिफिकेट एवं बुक किट भी प्रदान की जाती है।

संस्थान की विशेषता

अंग्रेजी भाषा शिक्षण के उन्नयन, शिक्षक प्रशिक्षण और पाठ्य सामग्री निर्माण में गुणात्मक विकास लाने की दृष्टि से राज्य स्तर पर भोपाल के अरेरा हिल्स में राज्य शिक्षा केन्द्र में आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ELTI) कार्य कर रहा है। संस्थान की स्थापना वर्ष 1964 में की गई थी। यह संस्थान ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में कार्यरत शिक्षकों के अंग्रेजी भाषा सुधार के लिये भी लगातार काम कर रहा है। यह संस्थान अध्यापन के क्षेत्र में सतत् उन्नयन एवं स्तरीय विकास के लिये अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (EFL-U) हैदराबाद से निरंतर सहयोग भी ले रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति