भोपल में किन्नर बने बीजेपी के ऑफिशियल मैंबर, पीएम मोदी को दी दीर्घायु होने की बधाई

भोपाल
 मध्य प्रदेश समेत देश भर में चल रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान में भोपाल में किन्नरों को भी बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई. पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह संगठन पर्व के अंतर्गत किन्नरों के इलाके मंगलवारा पहुंचे. किन्नर समाज की नायक सुरैया बाजी समेत 150 से ज्यादा किन्नरों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर एमपी में चल रहे सेवा पखवाड़े में किन्नरों को उपहार भी बांटे. किन्नरों ने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की बधाई दी. एमपी में किन्नरों का राजनीति से वास्ता पुराना है. देश को पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी के रूप में एमपी से ही मिली थी.

150 से ज्यादा किन्नरों को दिलाई बीजेपी की सदस्यता

एमपी में बीजेपी का सदस्यता अभियान 2 सितम्बर से शुरू हुआ. प्रदेश में हर वर्ग के बीच जाकर पार्टी अपना सदस्यता अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बुधवार को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह भोपाल के मंगलवारा इलाके पहुंचे थे. इस इलाके की पहचान ही यहां रहने वाले किन्नर डेरे की वजह से होती है. डॉ महेन्द्र सिंह ने यहां पर मंगलवारा में किन्नरों के एक डेरे की नायक सुरैया समेत उनके 150 से अधिक सदस्यों को मोबाईल के जरिए पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने कहा कि "हम पीएम मोदी का सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं. उस अवसर पर हम लोग किन्नर समाज के बीच आए हुए हैं. उन्हें फल वितरण किया उपहार दिए और उन्हें पार्टी का सदस्य भी बनाया."

किन्नरों को दिलाई बीजेपी की सदस्यता

एमपी से ही किन्नरों की राजनीति में आने की शुरुआत हुई. देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी एमपी से ही चुनी गई थीं. उनके बाद नगरीय निकाय के चुनाव में भी किन्नरों ने हौसला दिखाया. पहली किन्नर मेयर कमला मौसी भी एमपी के सागर से ही चुनी गईं. पार्टी के नेता और पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह कहते हैं कि "उनके चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने में संविधान में कोई बाधा नहीं है. अगर ऐसा लगता है कि वे योग्य हैं तो पार्टी जरूर उन्हें अवसर देगी. मध्यप्रदेश में तो किन्नरों ने अपनी राजनीतिक प्रतिभा दिखाई भी है."

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति