आज बेंगलुरू एफसी आईएसएल के दूसरे मैचवीक के मुकाबले में हैदराबाद एफसी की मेजबानी करेगा

बेंगलुरू
बेंगलुरू एफसी अपने घरेलू मैदान श्री कांतीरवा स्टेडियम में आज शाम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 के दूसरे मैचवीक के शुरुआती मुकाबले में हैदराबाद एफसी की मेजबानी करेगा। ब्लूज ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ अपने पिछले 10 आईएसएल मुकाबलों में सिर्फ दो बार जीत हासिल की है, और पहली बार लगातार जीत की तलाश में है। इसके विपरीत, हैदराबाद एफसी पिछले तीन आईएसएल सीजन में अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी है और इस बार हालात बदलने की कोशिश करेगी। विनीत वेंकटेश के गोल की बदौलत बेंगलुरू एफसी ने अपने पिछले मैच में ईस्ट बंगाल एफसी को 1-0 से हराया, लेकिन हेड कोच जेरार्ड जारागोजा का कहना है कि इस किशोरवय खिलाड़ी को अपने खेल के कई पहलुओं पर काम करने की जरूरत है।

बेंगलुरू एफसी के स्पेनिश हेड कोच जेरार्ड जारागोजा ने कहा, “उसने (विनीत) पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह बहुत छोटा है। उसके पास गुणवत्ता है, लेकिन उसे अपने शरीर, मूवमेंट्स और खेल को रणनीतिक रूप से समझने के लिए बहुत सुधार करने की जरूरत है। हम उसे और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। वह नर्वस था; क्योंकि कांतीरवा में उसका पहला मैच था, और सुनील छेत्री, राहुल (भेके) जैसे नामी खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था। उसे चोट लगी थी, और हमें उम्मीद है कि यह गंभीर नहीं होगी और जल्द ही वह खेलने लायक हो जाएगा।” हैदराबाद एफसी के हेड कोच थांगबोई सिंग्टो आईएसएल 2024-25 को लेकर अभी से लक्ष्य तय नहीं करना चाहते हैं। वह उम्मीद कर रहे हैं कि टीम कुछ ही मैच में सही दिशा की ओर आगे बढ़ेगी और फिर प्रगतिशील कदम उठाना शुरू करेगी।

सिंग्टो ने कहा, “हम पिछले सीजन को पीछे छोड़ना चाहते हैं। हम पहले से ही लक्ष्य निर्धारित नहीं करना चाहते। हम अच्छी टीम बनाना चाहते हैं, और आगामी दो-तीन मैच अहम होंगे, क्योंकि कुछ विदेशी खिलाड़ी टीम से जुड़ने वाले हैं। एक बार जब वे हमारे साथ जुड़ जाएंगे, वे हम समझने लगेंगे और हम उनको, तब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि हम कहां पहुंचना चाहते हैं।”

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति