American rapper Sean Diddy’s bail plea rejected

अमेरिकी रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स पर पहले से ही कई मुकदमे और उनके खिलाफ जांच चल रही है, और इसी बीच उन्बें यौन तस्करी और उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सोमवार, 16 सितंबर की शाम मैनहटन के पार्क हयात होटल से गिरफ्तार किया गया। ग्रैंड जूरी अभियोग ने उन पर यौन तस्करी, यौन उत्पीड़न और रैकेट चलाने का आरोप लगाया। रैपर सीन 'डिडी' पर पहले भी यौन उत्पीड़न के कई मुकदमे दर्ज किए गए, पर उन्होंने सभी से इनकार कर दिया। वहीं, कोर्ट ने सीन 'डिडी' की जमानत याचिका खारिज कर दी। गिरफ्तार होने के बाद रैपर ने अपनी रिहाई के लिए 50 मिलियन डॉलर का बेल पैकेज ऑफर किया था, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।

सीन 'डिडी' पर आरोप है कि उन्होंने आपराधिक गतिविधियों के लिए अपने बिजनेस अंपायर का भी इस्तेमाल किया। लेकिन उनके वकील ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि कॉम्ब्स निर्दोष हैं। 14 पन्नों के अभियोग के अनुसार, कॉम्ब्स ने अपने बिजनेस अंपायर को एक आपराधिक एंटरप्राइज में बदल दिया, जिसमें वह और उनके सहयोगी यौन तस्करी, जबरन श्रम और अन्य अपराधों में लगे हुए थे। अभियोग में कहा गया है कि कॉम्ब्स ने महिलाओं को अपनी यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए धमकाया और मजबूर किया।

कॉम्ब्स के वकील बोले- वो निर्दोष हैं, कोई मुजरिम नहीं
वहीं, कॉम्ब्स के वकील Marc Agnifilo उनके खिलाफ इस फैसले से निराश हैं। उन्होंने कहा कि यह कॉम्ब्स के खिलाफ अन्यायपूर्ण मुकदमा चलाया जा रहा है। एग्निफिलो ने कहा कि सीन 'डिडी' कॉम्ब्स एक म्यूजिक आइकन, परोपकारी और खुद के दम पर बने बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने अपने पिछले 30 साल एक अंपायर बनाने और बच्चों की देखभाल और उत्थान में लगाए हैं।

जमानत के लिए 50 मिलियन डॉलर का ऑफर, कोर्ट ने कर दिया खारिज
एग्निफिलो ने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के मजिस्ट्रेट जज रॉबिन एफ. टार्नोफ्स्की को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने अपने मुवक्किल कॉम्बस की रिहाई की मांग की। इसके एवज में उन्होंने रैपर की तरफ से 50 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव रखा। साथ ही उन्होंने जमानत राशि के तौर पर अपने मियामी स्थित घर और अपनी मां के घर को देने की पेशकश की है। लेकिन कोर्ट ने कॉम्ब्स की जमानत खारिज कर दी। कोर्ट के जज इस बात से सहमत नहीं थे कि कॉम्ब्स रिहाई की कोई भी शर्त या भविष्य में वह कोर्ट में उपस्थित हो सकते हैं। खासकर तब, जब वह कई बार गवाहों और पीड़ितों तक को धमकी दे चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति