प्रधानमंत्री आवास योजना से रामसुंदर दाहिया को मिला उनके खुशियों का आशियाना

सफलता की कहानी

सीधी

 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब हितग्राहियों के लिये वरदान साबित हो रही है। जिला सीधी के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत हनुमानगढ़ के निवासी रामसुंदर दाहिया को प्रधानमंत्री आवास योजना से उनकी खुशियों का आशियाना मिल ही गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में अपने बीच प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पाकर भाव विभोर हो उठे।

              रामसुंदर ने कहा कि वह मजदूरी करते हैं तथा उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले उनका परिवार टूटे-फूटे कच्चे मकान में रहता था। इतनी आमदनी नहीं हो पाती थी कि वे अपने परिवार के लिये पक्का मकान तैयार कर सकें। कच्चे मकान में हमेशा कुछ न कुछ समस्या बनी रहती थी। तभी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) स्वीकृत हो गई।  इस राशि से रामसुंदर ने अपने सपनों का आशियाना तैयार किया। उन्होंने कहा कि घर सड़क के किनारे होने के कारण हमने उसमें एक दुकान भी निकलवाई है जिससे अब उसी में दुकान खोलकर खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ करूंगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति