छत्तीसगढ़-बालोद में स्कूल वाहन में बच्चों को बंद कर सो गया ड्राइवर

बालोद.

झलमला तिराहे पर निजी स्कूल के वाहन चालक की जमकर धुनाई कर दी गई। शराब के नशे में धुत ड्राइवर स्कूली बच्चों को गाड़ी में बंद कर सो गया था। इसके बाद दो स्कूली बच्चों के रोने आवाज सुनकर दुकानदारों ने गाड़ी में देखा तो ड्राइवर नशे में धुत सो रहा था। इसके बाद भीड़ ने ड्राइवर की लापरवाही को देख उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहीं, सभी बच्चे हरिजन अकादमी स्कूल बालोद के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे दो घंटे तक स्कूल वाहन में बंद रहे। परिजनों का कहना है कि बच्चों का स्कूल सुबह 9:00 से 2:00 बजे तक लगता है और 2:00 तक जब स्कूल के बच्चे नहीं पहुंचे तो स्कूल में फोन लगाया गया। इसके बाद पता चला कि बच्चे तो स्कूल से कब के निकल गए हैं। इसके बाद ड्राइवर को फोन लगाया गया तो ड्राइवर का फोन बंद था। परिजन काफी परेशान होते रहे। कुछ देर बाद एक परिजन ने गाड़ी को झलमला में नहर किनारे खड़े देखा जहां ड्राइवर सो रहा था और बच्चे रो रहे थे। थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय का कहना है कि परिजनों को भी बुलाया गया है और स्कूल प्रबंधन को भी बुलाया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति