भोपाल में तेज़ रफ्तार कार की खिड़की से दो युवतियां बाहर निकलकर स्टंट, वीडियो वायरल

 भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चलती कार की खिड़की से निकलकर झूमती दो लड़कियों का वीडियो सामने आया है. शहर भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर किए गए स्टंट का वीडियो अब वायरल हो गया है. पुलिस वायरल वीडियो की तस्दीक में जुटी हुई है.

वीडियो में दिख रहा है कि एयरपोर्ट रोड पर रात के समय तेज़ रफ्तार कार की खिड़की से दो युवतियां बाहर निकलकर स्टंट कर रही हैं. पीछे चल रहे राहगीरों ने मोबाइल कैमरे में इस पूरे स्टंट को कैद कर लिया.

  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 27 सेकंड का वीडियो अब पुलिस के पास पहुंच चुका है. फ़िलहाल पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर स्टंटबाज युवतियों की तलाश कर रही है.

गांधीनगर पुलिस जांच में जुटी

गांधीनगर पुलिस ने चलती कार में युवतियों के डांस वीडियो के सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एसके सलकले ने बताया कि वे मामले की पुष्टि कर रहे हैं और कार के नंबरों से युवतियों की पहचान करेंगे। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। युवतियों की लापरवाही ने अपनी जान तो जोखिम में डाली साथ ही दूसरे वाहनों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहीं हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति