करीना कपूर ने ’द बकिंघम मर्डर्स’ को बताया साहसिक फिल्म

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म द बकिंघम मर्डर्स को साहसिक फिल्म बताया है। करीना कपूर की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स हाल ही में रिलीज की गयी है, जिसमें करीना के अभिनय को पसंद किया जा रहा है। करीना ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने 25वें साल में इंडस्ट्री में इस फिल्म का चैलेंज लिया।

करीना कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि बकिंघम मर्डर्स एक बहुत ही साहसिक फिल्म है क्योंकि ये फिल्म हमने इसी इरादे के साथ बनाई थी कि ये अपनी जातीयता और प्रामाणिकता के बिल्कुल करीब रहे। हम चाहते थे कि ये फिल्म इंग्लैंड के एक छोटे शहर में शूट हो और कहानी भी वही हो, लेकिन जैसा हंसल ने इसे शूट करना चाहा, हमें लगा कि लोगों को हिंदी बोलते हुए नहीं दिखाया जा सकता, जो लोग वहां के लोकल्स हैं। तो हमने कहा कि चलो एक हिंदी, इंग्लिश और हिंग्लिश मिक्स फिल्म बनाते हैं और इसे बिल्कुल असली फॉर्म में रखते हैं। पता नहीं क्यों, मुझे बस ये फिल्म करनी थी। मैंने सोचा, 25 साल बाद यदि अब एक्सपेरिमेंट करके कुछ अलग नहीं किया, तो कभी नहीं कर पाऊंगी। और वैसे भी मैंने हमेशा ऐसा ही किया है, जैसी चमेली और देव जैसी फिल्में अपने करियर की शुरुआत में ही कर ली थीं।

'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखी गईं यह कहानी, महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया गया है और शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बनीं करीना कपूर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस किया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति