दिल्ली: गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन सहित 5 मंत्री लेंगे आतिशी के साथ शपथ

नईदिल्ली
दिल्ली में जल्द नई सरकार बनने जा रही है. नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है. आतिशी मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ लेंगी. उनके साथ पांच मंत्री शपथ लेंगे.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे. मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे.

दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी द्वारा नई सरकार बनाने का दावा पेश करने का पत्र राष्ट्रपति को भेज दिया है.

बता दें कि आतिशी ने आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुने जाने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. उपराज्यपाल ने नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है.

गौरतलब है कि शराब घोटाले में जमानत पर जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान किया था. केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा था कि अब जनता की अदालत में जाऊंगा और उसका फैसला आने तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

बता दें कि उपराज्यपाल की ओर से एक दिन पहले ही नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा गया है. शपथ ग्रहण उपराज्यपाल सचिवालय में होगा. अगर आम आदमी पार्टी इसके लिए किसी और जगह का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति