सपा विधायक जाहिद बेग ने कोर्ट में किया सरेंडर, नौकरानी की मौत के मामले में बनाए गए हैं आरोपी

भदोही
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग ने नौकरानी की आत्महत्या मामले में सरेंडर कर दिया गया है। फरार चल रहे जाहिद बेग ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है। भदोही पुलिस सपा विधायक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। एक दिन पहले ही सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के बेटे जईम बेग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दूसरी तरफ विधायक और उनकी पत्नी फरार हो गए थे। इन सभी पर नाबालिग नौकरानी के साथ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं।

घटना 9 सितंबर को हुई थी, जब नाबालिग नौकरानी विधायक के घर के स्टोररूम में फांसी पर लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस ने सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने, बाल तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसे कई गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 17 साल की लड़की विधायक के घर पर घरेलू सहायिका का काम करती थी। 9 सितंबर को उसका शव विधायक आवास के स्टोररूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि लड़की ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की होगी।

सपा विधायक जाहिद जमाल बेग पर दर्ज केस

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत नया मामला दर्ज किया। इसके अलावा उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 143(4) (बच्चे की तस्करी) और 143(5) (एक से अधिक बच्चों की तस्करी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।

इस घटना के बाद से ही सपा विधायक और उनकी पत्नी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी थी। वहीं बुधवार को सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति