राजस्थान-झुंझुनू कलेक्ट्रेट पर राजेंद्र गुढ़ा ने अवैध ब्लास्टिंग और खनन के खिलाफ दिया धरना

झुंझुनू.

कोर्ट द्वारा ब्लास्टिंग पर रोक लगाने के बावजूद खनन कार्य के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और कई पशु भी अपनी जान गंवा चुके हैं। शहर के कान्हा पहाड़ी में खनन कार्य बंद करवाने की मांग को लेकर आज कान्हा पहाड़ी के आसपास के निवासीगण बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और खनन कार्य को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया।

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लीज बरसों से बंद है। कोर्ट ने ब्लास्टिंग पर रोक लगाई हुई है। ब्लास्टिंग से हुए गहरे गड्ढों में डूबने के कारण अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई बेजुबान जानवर मर चुके हैं लेकिन अब लीजधारक फिर से यहां खनन कार्य कर रहे हैं। पत्थरों को उठाने के लिए ट्रक लगे हुए हैं, जो रात दिन पत्थर उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी के पास घनी आबादी है। खनन कार्य से कभी भी जनहानि हो सकती है। इस अवसर पर राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि शहर के बीच में लीज चल रही है, ब्लास्टिंग हो रही है इसकी कल्पना नहीं कर सकते। दूर पहाड़ों में भी ऐसा नहीं होता, पता नहीं पैसा देकर या किसी का ईमान खरीदकर यह काम हो रहा है, किसी भी तरह से यह जस्टिफाई नहीं होता। शहर के बीच में लीज चलाना, ब्लास्टिंग करना, क्या साबित करना चाह रहे हैं ये लोग? उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद क्या जवाब मिलता है, फिर देखते हैं। वहीं ब्लास्टिंग की जगह साफ-सफाई व तारबंदी का कार्य शुरू होने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए थे और धरने पर बैठ गए थे, जिसके चलते अब स्थानीय निवासियों व लीजधारकों के बीच कभी भी मामला बिगड़ने की संभावना है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति