अचानकमार टाइगर रिजर्व के शिवतराई स्थित मीटिंग हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

लोरमी

अचानकमार टाइगर रिजर्व के शिवतराई स्थित मीटिंग हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारंभ किया गया. यह प्रशिक्षण एम स्ट्राइप्स मोबाइल पेट्रोलिंग ऐप के आइडियाज और इंप्लीमेंटेशन, उनमें आ रही समस्या, फेस 4 मॉनिटरिंग, कैमरा ट्रैपिंग आदि के संबंध में दिया गया.

बता दें, देश के प्रत्येक टाइगर रिजर्व में एम स्ट्राइप्स मोबाइल पेट्रोलिंग ऐप के माध्यम से डेली पेट्रोलिंग की जाती है, जिसके तहत ऑनलाइन डाटा कलेक्ट कर जीआईएस सेल भेजा जाता है. वहां प्रत्येक महीने के हिसाब से वाइस डाटा एनालिसिस से प्रतिदिन पेट्रोलिंग की दूरी व क्षेत्र सहित वन एवं वन्य जीव की स्थिति, थ्रेट्स, जल उपलब्धता, मानवीय गतिविधियों सहित अन्य स्थिति की सही जानकारी प्राप्त होती है. इसीलिए इस महत्वपूर्ण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फील्ड डायरेक्टर मनोज पांडे, डिप्टी डायरेक्टर गणेश यू आर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण एनटीसीए के रीजनल ऑफिस नागपुर से आए वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट अनिल दशहरे,  टेक्निकल ऑफिसर अनूप कुमार प्रधान के की तरफ से दिया गया. उनके द्वारा फेस 4 मॉनिटरिंग सहित एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग में आ रही समस्याओं के कारणों और उनकी समाधान की सटीक जानकारी दी गई. इसके साथ ही सभी स्टाफ की पेट्रोलिंग संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया. उक्त प्रशिक्षण के दौरान सहायक संचालक कोर-बफर, रेंज ऑफिसर कोर- बफर समेत एटीआर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति