पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में अमेरिका की एक अदालत ने भारत सरकार के नाम समन जारी किया

नई दिल्ली
खालिस्तानी उग्रवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में अमेरिका की एक अदालत ने भारत सरकार के नाम समन जारी कर दिया है। इसे लेकर भारत सरकार ने सख्त आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि यह एकदम गलत है और हम इस पर आपत्ति जताते हैं। न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यह समन भारत सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, रॉ के पूर्व चीफ सामंत गोयल, रॉ एजेंट विक्रम यादव और कारोबारी निखिल गुप्ता के नाम जारी किया है।

इस समन में सभी पक्षों से 21 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। विदेश सचिव ने अमेरिकी अदालत के समन पर कहा कि जब पहली बार यह मामला हमारे संज्ञान में लाया गया तो हमने ऐक्शन लिया। इस मसले पर एक हाईलेवल कमेटी पहले ही गठित की गई है, जो जांच कर रही है। मैं अब उस शख्स की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं, जिसने यह केस दर्ज किया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू का इतिहास सभी को पता है, वह किस तरह एक गैर-कानूनी संगठन से जुड़ा रहा है। यह सभी को पता है।

गुरपतवंत सिंह एक कट्टरपंथी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस का मुखिया है। वह भारतीय नेताओं और संस्थानों के खिलाफ जहरीले बयान देता रहा है। भारत सरकार ने 2020 में गुरपतवंत सिंह पन्नू को आतंकवादी घोषित कर दिया था। बीते साल नवंबर में ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पन्नू की हत्या की साजिश अमेरिका ने नाकाम कर दी है। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों ही देशों की नागरिकता है। इस रिपोर्ट की बाद में जो बाइडेन प्रशासन ने भी पुष्टि की थी। इस मसले की जानकारी मिलने पर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यदि ऐसा है तो यह चिंता का विषय है। हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करा लेते हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति