मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में कहा- जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे भी कभी ठीक नहीं हो सकते

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामनगरी अयोध्या दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने एक हजार चार करोड़ 74 लाख 63 हजार की कुल 83 परियोजनाओं की सौगात देते हुए लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते। इनको कानून के दायरे में लाकर हमारी सरकार वही कार्य कर रही है, जिसके ये पात्र हैं।'

अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ हैः योगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ''जिन लोगों ने अयोध्या को रामभक्तों के लहू से सींचने का काम किया है वो आज अयोध्या में जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है बल्कि विकास परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन के बदले 1700 करोड़ रुपये का मुआवजा लोगों को दिया गया है। सीएम ने कहा कि यूपी में विकास भी चल रहा है और लोक-कल्याण भी है, सुरक्षा का बेहतर माहौल भी है। तो स्वाभाविक रूप से समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को परेशानी हो रही है।

प्रदेश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है: योगी
योगी ने कहा कि यूपी में बने सुरखा और विकास के माहौल का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में निवेश के लिए 40 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। अब प्रदेश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है। डबल इंजन की सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को दंगा फैलाने का अवसर मत दो। योगी बोले कि ''अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव से रामभक्तों को खुशी होती है पर इससे सिर्फ दो लोगों को तकलीफ होती है एक सपा के मुखिया को दूसरे पाकिस्तान को। क्योंकि पाकिस्तान को पता है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दिया मानवता के लिए कैंसर बन चुके पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने की सामर्थ्य भी रखता है।'' 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति