कमलेश भगत को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिला सपनों का पक्का घर

जशपुरनगर

आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के छत ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है,  बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जशपुर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी श्री कमलेश भगत के लिए पक्का मकान बनाना एक सपने की तरह था। कच्ची झोपड़ी में रहते हुए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती थी। बच्चों की पढ़ाई में भी यह बाधा बनती थी।  

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी। इस योजना के तहत श्री भगत को 2.26 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिसमें उन्होंने अपनी बचत भी मिलाकर अपने सपनों का पक्का मकान बनाया।  उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा बाई बताती हैं की पहले हम पहले कच्चे मकान में रहते थे, जिससे  बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी।  प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्का मकान से बच्चे अब आराम से पढ़ाई कर सकते हैं। कमलेश भगत ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं की अब हमारे पास एक सुरक्षित और स्थायी घर है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति